1980s में इकोनॉमिस्ट आशीष बोस ने एक टर्म दिया था, ये टर्म था BIMARU, इस BIMARU में U का मतलब था उत्तर प्रदेश। ये टर्म बेसिकली उन स्टेट्स के लिए क्वाइन किया गया था जो डेवलपमेंट की रेस में बहुत पीछे रह गए थे। लेकिन यूपी ने पिछले सिर्फ़ 24 घंटों में ही ये दाग धो दिया है।
आपको पता है यूपी में पिछले 24 घंटे में क्या–क्या हुआ है? Gen Z की लैंग्वेज में अगर बताऊँ पिछले 24 घंटे यूपी के लिए बेस्ड रहे हैं। यूपी में सबसे पहले 21 फ़रवरी को शाम को जेवर में एक सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की नींव रखी गई है। ये यूपी ही नहीं बल्कि नार्थ इंडिया का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 21, 2026
इसे HCL-फ़ॉक्सकॉन मिल कर बनाने वाली हैं, इसमें लगभग 3700 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा। लेकिन यूपी के W यानी विंस यहीं नहीं रुक रहे। इसके अगले दिन यानी 22 फ़रवरी को पीएम मोदी ने RRTS यानी नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो का एक साथ गिफ्ट दिया।
अत्याधुनिक, सुरक्षित और तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सेवाएं 'नए भारत' की पहचान बन रही हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 22, 2026
बाबा औघड़नाथ की पावन भूमि मेरठ की क्रांति धरा पर आज 'नए एवं आधुनिक भारत' के निर्माता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों द्वारा देश के प्रथम नमो भारत रीजनल रैपिड ट्रांजिट… pic.twitter.com/JrFO8bsgTw
और यूपी इसी के साथ 6 शहरों में मेट्रो और RRTS जैसी हाई स्पीड अर्बन कनेक्टिविटी वाला स्टेट बन गया है। और जो जमात यूपी को देहात कहके चिढ़ाती है, इसे बाक़ी स्टेट्स पर बोझ बताती है, उसके मुँह पर भी अब ताला लग गया है। लेकिन आप ये मत सोचिएगा कि यूपी में इतना ही 24 घंटे में हुआ।
इंफ्रा और मैन्यूफैक्चरिंग के साथ ही यूपी ने इसी 24 घंटे में सर्विस सेक्टर में भी बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। लखनऊ में IBM की 500 सीट्स वाली लैब का 22 फ़रवरी को ही CM योगी आदित्यनाथ ने इनोगरेशन किया है। और आपको पता है क्या कि इस लैब का अनाउंसमेंट अप्रैल 2025 में ही हुआ था।
लखनऊ में आयोजित @IBM AI GovTech Innovation Center के उद्घाटन समारोह में… https://t.co/g0GbgaDYoY
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 22, 2026
यानी 1 साल के अंदर अंदर प्रोजेक्ट कागजों से ज़मीन पर उतर आया और उसका इनोगरेशन भी हो गया। इसी तरह मई 2025 में ही जेवर वाले सेमीकंडक्टर प्लांट को अप्रूवल मिला था और अब उसपे भी काम चालू हो गया है। ये सब होने के बाद अब ना BIMARU कहने वाले सामने आ रहे हैं और यूपी को देहात बताने वाले।
लेकिन ये जरूर पक्का है कि यूपी जो सोता हुआ जायंट था, अब जाग चुका है और जैसे कभी कोरिया-सिंगापुर एशियन टाइगर कहे जाते थे, इंडिया की इकॉनमी का टाइगर यूपी होगा।


