मान लीजिए कि आपके मोहल्ले में एक आदमी रहता है। वो कहता है कि वो खुद गरीब परिवार से है, उसने बड़ी कठिनाइयाँ झेली हैं, और अब वो जिंदगी भर गरीब बच्चों की मदद करने के लिए अपना सब कुछ लगा रहा है। लोग उसे पैसे देते हैं। विदेश से भी पैसे आते हैं। लाखों और करोड़ों रुपये।
और फिर एक दिन पता चलता है कि वो आदमी न खुद गरीब है, न कभी गरीब था। और जो पैसा आया, वो गरीब बच्चों तक पहुंचा ही नहीं। तो बड़ा सवाल यह नहीं है कि उसने ऐसा कहकर आपको धोखा क्यों दिया। बड़ा सवाल यह है कि इतने सालों तक किसी ने उससे आखिर पूछा क्यों नहीं?
आज की वीडियो इसी सवाल के बारे में है। आर्चबिशप जोसेफ डिसूजा के बारे में। एक ऐसे आदमी के बारे में, जिसने ‘दलित मुक्ति’ के नाम पर एक ऐसा साम्राज्य खड़ा किया, जिसकी नींव में थे — फर्जी बिल, Shell Companies और ₹296.6 करोड़ का विदेशी फंड।
कौन हैं जोसेफ डिसूजा? वो जो दिखाते हैं vs वो जो हैं
दोस्तों, जब भी जोसेफ डिसूजा किसी अमेरिकी चर्च कॉन्फ्रेंस में बोलते हैं, या किसी यूरोपीय मानवाधिकार मंच पर जाते हैं, तो वो खुद को एक खास तरीके से Introduce कराते हैं। उनका Narrative यह होता है कि वो एक शोषित, पिछड़े वर्ग से हैं, जिन्होंने खुद कष्ट भोगे हैं, और इसीलिए वो दलितों के ‘Authentic’ प्रतिनिधि हैं।
यह Narrative बेहद Powerful है। क्योंकि अगर आप खुद Victim रहे हो, तो आप पर आसानी से Trust होता है। और Trust से आती है Funding और विदेशी चंदा।
लेकिन दस्तावेज़ क्या कहते हैं?
जोसेफ डिसूजा किसी गरीब परिवार में पैदा नहीं हुए थे। वो कर्नाटक के मूडुबेले के एक परिवार से आते हैं, जिनकी Family Tree गोवा के ‘गौड़ सारस्वत ब्राह्मणों’ से जुड़ती है। पुर्तगाली शासन के दौरान इस परिवार को Forcibly Convert किया गया था। बाद में यह Family कर्नाटक में समुद्र के किनारे आकर रहने लगी और 19वीं-20वीं सदी में सामाजिक और औपनिवेशिक फायदों के लिए अपना उपनाम बदलकर ‘D’Souza’ रख लिया। यानी ये पीढ़ियों से ईसाई हैं, Upper Caste Background से हैं, और इन्होंने खुद कभी किसी जाति-आधारित शोषण का सामना नहीं किया।
वो खुद एक इंटरव्यू में कबूल करते हैं कि बचपन उन्होंने ‘ईसाई Ghettos’ में बिताया, यानी ऐसी Privileged बस्तियों में, जो चारों तरफ से गरीब दलित आबादी से घिरी थीं। इसका मतलब यह है कि वो उस आबादी के बीच से नहीं, बल्कि उस आबादी के ऊपर थे।
तो ‘दलित का दर्द जानने वाले’ का Mask यहीं उतर जाता है।
इन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से Chemistry में Graduation किया, फिर Philippines के Asian Theological Seminary से Communication में Master’s किया। और फिर उन्हें एक Seminary से मानद ‘Doctor of Divinity’ की डिग्री मिली, जो इस तरह के Networks में एक Common तरीका है अपना रुतबा बढ़ाने का। ताकि सही समय आने पर इन्हें सही काम दिया जा सके।
📌 Mother Teresa 2.0 | The ₹296 Cr Scam Artist Who Called India "Nazi Germany"
— OpIndia.com (@OpIndia_com) May 24, 2026
From pocketing Tsunami funds to using Dalit kids as props for dollars, Archbishop D’Souza built a ₹296 Cr empire. @ashu_nauty decodes the unholy FCRA-NGO nexus. pic.twitter.com/j6AcGyW0Vf
संगठनों का जाल: OM International से DFN तक
जब इनका रुतबा बढ़ा दिया गया, तब अगला Step आया — इन्हें संगठनों से जोड़ने का। और असली खेल समझने के लिए इनके संगठनों का ढांचा समझना जरूरी है।
जोसेफ डिसूजा ने अपने Career की शुरुआत ‘Operation Mobilisation’ यानी OM International से की, जो एक बड़ा Global Missionary Network है और UK में Registered है। वो इसके भारतीय Wing ‘OM India’ के CEO बने 2012 में। International Vice President की Position तक भी पहुंचे।
फिर 2014 में एक Strategic Move हुआ।
OM India ने Technically अपनी International Parent Body से अलग होने का नाटक किया, ताकि भारतीय Security Agencies की जांच से बच सकें। इसका नया नाम रखा गया — ‘Good Shepherd Church of India’। इसके जरिए पूरे भारत में Churches और Schools का एक Parallel Network खड़ा किया गया, जो Directly विदेशों से Funding लेता था।
लेकिन असली International Money Machine थी — Dignity Freedom Network यानी DFN।
2002 में जोसेफ डिसूजा ने America में ‘Dalit Freedom Network’ Co-Found की। बाद में जब यह नाम Indian Agencies के Radar पर आने लगा, तो नाम बदलकर ‘Dignity Freedom Network’ कर दिया गया।
आज यह Network USA, Australia, Canada और UK में Active है।
इन देशों की Websites पर India की एक ऐसी तस्वीर बेची जाती है, जो Basically एक Horror Story है — दलितों पर जुल्म, ईसाइयों पर हमले, सरकारी उत्पीड़न। और इस तस्वीर को देखकर विदेशी Donors पैसे भेजते हैं — यह सोचकर कि वो किसी की मदद कर रहे हैं। और फिर उस मदद के नाम पर क्या खेल होता है, मदद के नाम पर आने वाले ये पैसे जाते कहाँ हैं — वो आगे देखेंगे।
₹296.6 करोड़ का महाघोटाला
तेलंगाना CID और ED ने जब इस पूरे Network की जांच की, तो जो सामने आया, वो चौंकाने वाला था।
जोसेफ डिसूजा और उनके बेटे Josh Lawrence D’Souza ने गरीब बच्चों की मुफ्त शिक्षा और Social Welfare के नाम पर विदेशों से आए ₹296.6 करोड़ को — Fake Invoices, Shell Companies और Dummy Organizations के जरिए — Personal Bank Accounts, Fixed Deposits और Luxury Real Estate में Divert कर दिया।
अब इस घोटाले की हर Layer को समझते हैं।
घोटाला #1 — 2004 Tsunami Relief Fraud
दिसंबर 2004। हिंद महासागर में आई भीषण सुनामी ने तटीय इलाकों में तबाही मचा दी थी। हजारों मछुआरे बेघर हो गए थे।
इस त्रासदी को देखकर विदेशी Donors ने पैसे भेजे। जोसेफ डिसूजा के Network को इस काम के लिए विशेष तौर पर ₹4 से ₹5 करोड़ का Fund मिला — मछुआरों के घर बनाने के लिए, उनकी नावें खरीदने के लिए।
जांच में पाया गया कि जमीन पर कोई काम हुआ ही नहीं। जोसेफ के Network ने ऐसे Vendors और Companies के नाम पर Fake Bills बनाए, जो Exist ही नहीं करते थे। इन फर्जी Bills के जरिए पूरी रकम निकाल ली गई।
एक तरफ Tsunami Victims अपने घरों का इंतजार करते रहे। दूसरी तरफ डिसूजा Network के Accounts में पैसे Transfer होते रहे।
घोटाला #2 — Bible बेचकर ₹9.7 करोड़ का Commercial Profit
इस Network को विदेशों से ₹5.9 करोड़ का Fund मिला — एक खास मकसद के लिए। और ये मकसद था: India के Rural और Tribal Areas में Free Bibles और Christian Literature Distribute करना।
डिसूजा ने ‘OM Books Foundation’ नाम की अपनी एक Commercial Entity बनाई।
Free Distribute करने के लिए मिले पैसों से Bibles Print हुईं। लेकिन Free देने के बजाय उन्हें इस Foundation के जरिए Market में ऊंची कीमतों पर बेच दिया गया।
नतीजा क्या हुआ? मुफ्त के Material से ₹9.7 करोड़ का Unauthorized Commercial Profit। FCRA Rules और Tax Laws की तो धज्जियां उड़ा दी गईं।
घोटाला #3 — ‘जोगिनी’ के नाम पर बच्चों का इस्तेमाल
जोगिनी के नाम पर बच्चों का इस्तेमाल किया गया। इस पूरे Network का सबसे Disturbing पार्ट यही है।
‘जोगिनी’ या देवदासी — इस प्रथा को लेकर एक Narrative बना दिया गया था कि हिंदू मंदिरों में महिलाओं का यौन शोषण होता था।
इस Narrative के जरिए डिसूजा ने विदेशी पैसे कमाए। डिसूजा के Network ने विदेशी Donors को Emotionally Manipulate करने के लिए — अपने Good Shepherd Schools में पढ़ने वाले सामान्य और गरीब बच्चों की Photos खींचीं।
इन बच्चों को International Donors के सामने ‘जोगिनी’ — यानी कथित रूप से Sexually Exploited देवदासियों की संतानें — के रूप में Present किया गया। Donors को बताया गया: इन बच्चों को ‘नरक से बचाने’ के लिए Fund चाहिए।
और इस तरह प्रति बच्चा 27 डॉलर से 33 डॉलर हर महीने का Extra Donation ऐंठा गया — जो Directly डिसूजा और उनके परिवार के निजी Trusts में जाता था।
जरा सोचिए। बच्चे School जा रहे थे। पढ़ रहे थे। उनके Parents भी नहीं जानते थे कि विदेशों में उनके बच्चों को किस तरह Represent किया जा रहा है। और उनके नाम पर हर महीने Dollars आ रहे थे, जिससे डिसूजा जमकर पैसे बना रहा था।
घोटाला #4 — ‘Free Education’ का झूठ
International Platforms पर DFN का दावा था कि हम भारत में दलित बच्चों को 100% मुफ्त शिक्षा, Hostel और Food देते हैं। इसी Claim के आधार पर हर साल करोड़ों रुपये विदेशों से आते थे। और जमीनी हकीकत क्या थी?
Good Shepherd Schools में गरीब Students से Tuition Fees, Uniform Fees और Bus Fees — सब वसूला जा रहा था।
इतना ही नहीं, भारत सरकार के Right to Education Act के तहत जो Reimbursement मिलता था — यानी सरकारी पैसे — उसे भी School के Audit Books से गायब करके Private Accounts में Transfer किया गया।
एक तरफ विदेशी Donors को बताया जा रहा था कि बच्चों की पूरी देखभाल हो रही है। दूसरी तरफ उन्हीं बच्चों के गरीब माता-पिता Fees भर रहे थे। और Government का पैसा भी जा रहा था।
Double Dipping का Perfect Example।
घोटाला #5 — FCRA Ban के बाद भी पिछले दरवाजे से पैसा
अब आते हैं सबसे लेटेस्ट जख्म पर।
जब Ministry of Home Affairs ने FCRA Violations के कारण इनके Main Organizations का License Suspend और Cancel किया, तो Network रुका नहीं।
डिसूजा ने अपनी Commercial Company ‘OM Books Foundation’ का इस्तेमाल किया। विदेशों में अपने ही Dummy Organizations को Printing और Publishing के Fake, Highly Inflated Invoices भेजे। Commercial Trade की आड़ में Banned Foreign Funds को भारत में लाना जारी रखा।
FCRA का Purpose था: विदेशी पैसे से India में Foreign Influence रोकना। उस Law को Bypass करने के लिए Fake Book Invoices बनाए जा रहे थे।
ED की कार्रवाई: ₹15 करोड़ की संपत्तियां जब्त
PMLA यानी Prevention of Money Laundering Act के तहत जांच में ED ने पाया कि इन घोटालों से कमाया गया पैसा Real Estate में Invest किया गया था।
जोसेफ डिसूजा, उनके बेटे Josh Lawrence और उनके Associates ने — Charity के पैसों से — महंगी जमीनें, Commercial Complexes और Luxury Villas खरीदे थे।
ED ने ‘Proceeds of Crime’ पर कार्रवाई करते हुए 12 अचल संपत्तियां Freeze और जब्त कीं, जिनकी Market Value ₹15 करोड़ से अधिक है।
PART 4 — Politics, Media और Lobbying का खेल
यह Network केवल Financial Fraud तक सीमित नहीं था। इसका एक पूरा Political और Media Dimension भी था।
Congress Connection
2004 के लोकसभा चुनाव के बाद जब Vajpayee Government हारी और UPA सत्ता में आई, तो जोसेफ डिसूजा ने American Church Networks को लिखे Letters में इसे ‘Divine Justice’ और ‘एक महान चमत्कार’ बताते हुए जश्न मनाया। वो उस समय All India Christian Council के Global President थे।
यह पूरा Documentation Researcher Rajiv Malhotra और Aravindan Neelakandan की किताब ‘Breaking India’ के Chapter 8 में Available है।
The Wire और Karan Thapar
जब FCRA Amendments से इनकी Funding पर शिकंजा कसा, तो ‘The Wire’ के Co-Founder Siddharth Varadarajan ने डिसूजा को अपने Platform पर Space दिया। वहां उन्होंने India के Sovereign Parliament द्वारा Passed Financial Laws को ‘Church Properties की सीधी लूट’ बताया।
Karan Thapar जैसे पत्रकार ने यह Interview किया। इस Interview में उन्होंने International Community — खासकर America और Europe — से Appeal की कि वो India के Laws में दखल दें और India पर Economic और Diplomatic Sanctions लगाएं।
Kancha Ilaiah के साथ मंच
डिसूजा अक्सर Kancha Ilaiah Shepherd के साथ International Platforms और Podcasts पर दिखते हैं। Kancha Ilaiah वही हैं, जो Chinese Funding के घेरे में आए Newsclick Portal के Regular Writer रहे हैं और जिनकी Delhi Police जांच के दायरे में थी।
और अक्सर ये दोनों एक ही मौलिक चिंतन पर बात करते हैं कि भारत में दलितों को हिंदी नहीं बोलनी चाहिए। यानी हर किस्म के Fault Lines को खाद-पानी देने के लिए जोसेफ को पूरी Training मिली हुई है।
PART 5 — भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अभियान
यह सिर्फ घरेलू खेल नहीं है। जोसेफ डिसूजा ने एक Global Anti-India Campaign चला रखा है।
Nazi Germany से तुलना
जब FCRA पर Ban की बहस छिड़ी, तो American Christian Broadcasting Network ‘CBN News’ को दिए एक Interview में इसी जोसेफ डिसूजा ने India के FCRA Amendments की तुलना सीधे Nazi Germany के Adolf Hitler द्वारा Jews पर किए गए अत्याचार से की।
India के Democratic Institutions का International Level पर यह Humiliation जोसेफ लंबे समय से कर रहा था। और किसी ने भी कभी जरूरी नहीं समझा कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए। लेकिन अब जैसे ही FCRA Ban हुआ, सारे Cockroaches बाहर निकल आए।
‘भारत गुलामों का देश है’ Narrative
Canadian Missionary TV Show और अपनी Video Series ‘Dalit Freedom Part 2’ में इसी जोसेफ ने जहर उगला और कहा कि ‘India की 3000 साल पुरानी Civilization केवल गुलामी, उत्पीड़न और अंधकार का इतिहास’ है।
ऐसे ही लोगों के जरिए Western Audiences को समझाया जाता है कि Christianity के आने से पहले India में कोई Human Values ही नहीं थीं।
US Congress और UN में गवाही
जोसेफ डिसूजा ने American Congress और United Nations Human Rights Bodies में India के खिलाफ लगातार Testimonies दी हैं — ताकि Foreign Powers India पर Economic Pressure डाल सकें।
यही वो आदमी भी है, जिसने समय-समय पर यह Narrative बनाया कि भारत में ईसाई खतरे में हैं और यहां Churches पर हमले होते हैं। जबकि ये खबरें बार-बार Fact Check में झूठी साबित हुई हैं।
Supreme Court को Lecture
जब India के Supreme Court और High Courts ने Forcible Conversion पर रोक लगाने वाले State Laws को Constitutional बताया, तो डिसूजा ने Indian Judges को ‘Bible के Values’ पर Lecture देना शुरू किया।
इसमें एक Psychological Game है। वो Legal Proceedings को ‘Religious War’ की Shape दे रहे हैं — ताकि Money Laundering की Ordinary Legal Investigation को ‘Church के खिलाफ हमला’ के रूप में Present किया जा सके।
PART 6 — NFCI: एक Pressure Group की स्थापना
डिसूजा की High-Level Lobbying का नतीजा यह है कि India में पहली बार Catholics, Protestants, Evangelicals और Pentecostals को एक साथ लाया गया है। इन सबको मिलाकर बना है — ‘National Federation of Churches in India’ यानी NFCI।
इस Federation का असली Purpose क्या है? Anti-Conversion Laws और FCRA Rules के खिलाफ एक United Political Pressure Group बनाना — ताकि Financial Empire Safe रह सके। और इसके लिए ईसाई धर्म की आड़ में एक Corporate Defense Strategy बना दी गई।
PART 7 — ‘Breaking India’ Ecosystem
लेखक Rajiv Malhotra ने अपनी किताब ‘Breaking India: Western Interventions in Dalit and Dravidian Faultlines’ में DFN का बेहद Detailed Analysis किया है।
उनकी भी Conclusion यही है कि DFN कोई Human Rights Organization नहीं है — यह India को Destabilize करने वाले एक बड़े Western Geopolitical Intervention का हिस्सा है।
यह Network ‘Human Rights’ और ‘Dalit Upliftment’ की आड़ में जो Programs और Seminars Fund करता है, उनका Actual Purpose है — Indian Youth को, खासकर Backward Communities को, उनकी National और Cultural Identity से अलग करना। उनमें अपनी ही Civilization के प्रति नफरत भरना। और देश में Civil War जैसी Social Fractures पैदा करना।
यह ‘Narrative Warfare’ है। और इसका Center Point है — डिसूजा का Empire।
CONCLUSION — असली सवाल
इस पूरी कहानी से जो Pattern सामने आता है, वो बेहद Simple है:
Step 1: India की गरीबी और Caste Problems को विदेशों में Sell करो — Emotional और Dramatized Way में।
Step 2: उस Narrative से Dollars और Pounds Collect करो।
Step 3: उन पैसों को Fake Invoices और Shell Companies के जरिए Personal Properties में Convert करो।
Step 4: जब Agencies Action लें, तो खुद को Victim बताओ, India को ‘Fascist’ कहो, और Foreign Intervention की मांग करो।
और आपको ध्यान होगा कि पिछले कुछ समय से भारत सरकार ने विदेशी Funding यानी FCRA के नियमों को काफी सख्त किया है, जिससे कई बड़े ईसाई संगठनों और NGOs के Licenses पर रोक लगी है। अमेरिका के कुछ नेताओं ने इस पर सवाल भी उठाए थे।
और अब आप News में देख रहे होंगे कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 23 मई को भारत पहुंचे और उन्होंने कोलकाता में सबसे पहले ‘Missionaries of Charity’ यानी Mother House का दौरा किया।
और इस Development से सबसे ज्यादा Excited कौन है? वही ‘The Wire’, जिसने जोसेफ डिसूजा को अपने चैनल पर Marketing के लिए बिठाया था।
और अब आपके Mind में ये सवाल आ रहा होगा कि इस पूरे माहौल से Democracy के खिलाफ Political Pressure कैसे Create किया जाता है। तो आपको राहुल गांधी का वो बयान याद होगा, जब मोदी सरकार Waqf Act लेकर आई थी। राहुल गांधी ने कहा था कि आज अगर इस Waqf Act के जरिए मुस्लिमों की जमीनें छीनी जा रही हैं, तो इस Chronology में अगला नंबर ईसाइयों की Churches का होगा।
ऐसे होता है लोकतंत्र का घेराव। और इसीलिए ‘Minority पर हमले’ जैसी Reports बनाई जाती हैं, ताकि विदेशों से दबाव बनवाया जा सके। और इसके लिए उनके काम आते हैं राहुल गांधी और जोसेफ डिसूजा जैसे लोग।
यह Cycle कई सालों से चल रही है।
जोसेफ डिसूजा ने India के गरीब बच्चों को — जिनकी मदद करने का Claim था — Literally एक Product की तरह Use किया। उनकी Photos, उनकी Stories, उनकी Vulnerability — सब कुछ Foreign Donors को Emotionally Manipulate करने के लिए।
Tsunami Victims इंतजार करते रहे। बच्चे Fees भरते रहे। Government का पैसा भी गया। और ऊपर से विदेशी Funding भी।
जब ED ने 12 Properties जब्त कीं, तो दूसरी तरफ CBN News पर Interview था — India की तुलना Nazi Germany से की जा रही थी।
यही है इस Network का असली चेहरा।
अब आप Judge करिए — क्या यह एक Religious Organization है, या एक Well-Organized Financial Empire, जो Religion को Shield की तरह Use कर रहा है?





