यूपी के सीएम योगी का एक बयान जब तब खूब वायरल होता रहता है, इसमें उन्होंने कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दूँगा। योगी सरकार ने सिर्फ़ माफिया ही नहीं बल्कि आतंक को भी मिट्टी में मिलाना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने में यूपी में ताबड़तोड़ तरीके से आतंकी, उनके रिक्रूट्स और हैंडलर सभी पकड़े जा रहे हैं।
4 अप्रैल को यूपी एटीएस ने 4 आतंकियों को पकड़ा जो लखनऊ रेलवे स्टेशन, रेलवे सिग्नल सिस्टम और वहाँ की संपत्तियों में आगजनी का प्लान बना रहे थे। यह लोग टेलीग्राम के ज़रिए पाकिस्तान के आतंकी ग्रुप से जुड़े थे और आगजनी के वीडियो उस ग्रुप में भेज कर QR स्कैनर के ज़रिए पैसे मंगवाते थे। साथ ही साथ कई जगहों का लोकेशन भी शेयर किया गया था।
इससे पहले यूपी एटीएस ने मार्च में 19 साल के हारिश नाम के डेंटल सर्जरी के स्टूडनेट्स को ISIS से लिंक्ड होने के मामले में गिरफ्तार किया। हारिश सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप पर ग्रुप बनाकर युवाओं का माइंडवॉश करता था। हारिश इन ग्रुप्स में ISIS की प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘दाबिक’ और ‘अल-नाबा’ भी शेयर किया करता था। और भारत में शरीयत कानून को लागू करने वाले प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देता था।
इसके अलावा 14 मार्च को ही गाजियाबाद के इलाके से एक बहुत बड़े जासूसी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ। जिसे ऑपरेशन सिंदूर का ही एक पार्ट बताया जा रहा है। जासूसी के इस मामले में अभी तक 22 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और ये लोग दिल्ली-जम्मू रेलवे कॉरिडोर पर सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल करके पाकिस्तान को भारतीय सेना की मूवमेंट का इनफार्मेशन भेजने वाले थे।
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि क्या यूपी एटीएस को फ़्रीहैंड दिया गया। नहीं, ये बात फ़्रीहैंड की नहीं बल्कि माइंडसेट की। यूपी की योगी सरकार आतंकवाद के समूल नाश वाले माइंडसेट से काम कर रही है इसलिए एटीएस बेफिक्र होकर उन सारे मॉड्यूल्स को नष्ट कर रही है।
नहीं तो यूपी ने तो एक वो भी दौर देखा था जब 2012 में अखिलेश यादव सरकार आतंकी संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (simi) से बैन हटाने के पक्ष में थी। उसने तो वाराणसी में ब्लास्ट करने वाले आतंकी वलीउल्लाह पर से मुक़दमा वापस लेने की याचिका कोर्ट में डाल भी दी गई और कोर्ट ने तब उन्हें लताड़ा।
सोचिए एक समय था जब प्रदेश में आम नागरिकों को मारने वालों को संरक्षण मिल रहा था क्योंकि वो एक वोटबैंक का हिस्सा थे और आज एक ही महीने में ताबड़बतोड़ कार्रवाई की जा रही है ताकि प्रदेश अपराध और आतंक मुक्त हो सके।





