पवन खेड़ा के ‘पासपोर्ट दावों’ की खुली पोल? हिमंता सरमा ने गिनाईं गलतियां, अब मानहानि के जाल में फंसी कांग्रेस

Summary
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा असम के CM की पत्नी पर लगाए गए 'ट्रिपल पासपोर्ट' के आरोपों ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। जहाँ रिनिकी शर्मा ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी है, वहीं CM हिमंता ने कथित पासपोर्ट्स में स्पेलिंग और MRZ कोड की गलतियां उजागर कर दावों को 'फर्जी' करार दिया है। क्या यह गौरव गोगोई की पत्नी के 'पाकिस्तानी लिंक' विवाद से ध्यान हटाने की एक असफल कोशिश है?

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाने वाली आदत लगता है इस बार उसे भारी पड़ने वाली है। ताजा मामला है पवन खेड़ा का जिन्होंने 5 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया है कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनकी भुयान शर्मा के पास तीन देशों के पासपोर्ट हैं। 

पवन खेड़ा ने राहुल गांधी वाली स्टाइल में आज दावा किया है कि रिनकी के पास इजिप्त, UAE और एंटीगुआ एंड बारबुडा का पासपोर्ट है। उन्होंने साथ ही रिनिकी की की भारतीय नागरिकता पर भी सवाल उठाए हैं। 

लेकिन शायद पवन खेड़ा इस मामले में फँसने वाले हैं क्योंकि ख़ुद रिनकी सरमा ने ही इस आरोप को ना सिर्फ़ नकार दिया है बल्कि ये भी कहा है कि अब मामला कोर्ट में चलेगा! उन्होंने पवन खेड़ा का जवाब एक ट्वीट में दिया है।

अगर पवन खेड़ा ने फर्जी तस्वीरों के सहारे ये क्रांति करके की कोशिश की है तो वो लंबा फँसने वाले हैं क्योंकि रिनिकी ने उन पर एक्शन की बात साफ़ कर दी है। इस बीच CM सरमा ने ख़ुद इन कथित पासपोर्ट्स की कमियाँ भी बताईं हैं। 

उन्होंने कहा है कि हर कथित पासपोर्ट में शर्मा की स्पेलिंग S H A R M A ना लिख कर S A R M A लिख दी है। 

इसके साथ ही ये भी कहा है कि uae वाले कथित पासपोर्ट में जहाँ नागरिकता इजिप्ट की लिखी गई है तो उसकी मशीन रीडेबल जोन में यही नागरिकता ATG यानी एंटीगुआ की लिखी गई है। इजिप्ट वाले पासपोर्ट में भी उन्होंने कई कमियाँ बताई हैं। उन्होंने पासपोर्ट के नंबर और उसके मशीन रीडेबल जोन के नंबर में मिसमैच की बात कहीं है। 

एंटीगुआ के पासपोर्ट में एक्सपायरी डेट का मिसमैच बताया गया है! पवन खेड़ा ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

वैसे इससे मुझे याद आया कि कांग्रेस ने भले ही ये दावे पासपोर्ट को लेकर किए हैं लेकिन ख़ुद कांग्रेस के असम के मुखिया गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ के पाकिस्तान के लिए काम करने की बात जाँच में सामने आ चुकी है।

उनकी ब्रिटिश पत्नी के पाकिस्तान लिंक, उनका पाक्सितान के NGO के लिए काम करना और गौरव गोगोई का ख़ुद पाकिस्तान विजिट करना… शायद ये सारी बातें सामने आने के बाद कांग्रेस वैसा ही एक मुद्दा खड़ा करना चाह रही है। 

एलिजाबेथ के संबंध में SIT रिपोर्ट ने साफ़ किया था वो भारत में काम करते हुए अपने पाकिस्तानी बॉस को रिपोर्ट कर रहीं थी और साथ ही कॉन्फिडेंशियल डिटेल्स भी उसे भेज रहीं थी। SIT ने ये भी कहा था कि एलिजाबेथ पाकिस्तानी फर्म से सैलरी ले रहीं थी। 

इस पूरे मामले पर लगातार गौरव गोगोई और कांग्रेस बैकफुट पर रहे हैं और कोई भी बात झूठी साबित नहीं कर पाए हैं और ना ही कोर्ट गए हैं। ऐसा ना हो कहीं कि बराबर का मुद्दा खड़ा करने के चक्कर में पवन खेड़ा को अब जेल का मुँह देखना पड़ जाए। 

Editorial team:
Production team:

More videos with Harsh Vardhan as Anchor/Reporter