20 जून को मैं जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रोटेस्ट को देखने गया था। वहां मुझे कुछ बच्चे मिले, जिनके हाथों में ध्रुव राठी और एक अन्य व्यक्ति के पोस्टर थे, जो यूएसए (USA) से है। उस पोस्टर पर उसकी फोटो लगी थी, जिसमें उसने एक सफेद टोपी पहनी हुई थी। वह बच्चा उसे लेकर घूम रहा था। मेरे मन में जिज्ञासा हुई कि आखिर यह कौन है, तो मैंने उससे पूछा। ध्रुव राठी का नाम तो बच्चे ने बता दिया, लेकिन दूसरे व्यक्ति के बारे में उसे पता ही नहीं था कि वह असल में कौन है। वह बड़ा भोला-भाला बच्चा था, उसे यह तक नहीं पता था कि नीट (NEET) का फुल फॉर्म क्या है या एनटीए (NTA) क्या है, लेकिन उसे पोस्टर पकड़ा कर तपती धूप में वहां खड़ा किया गया था और वह कह रहा था कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का समर्थन करता है।
थोड़ी छानबीन करने पर पता चला कि उसका नाम उस्मान फैजान अली है और वह यूएसए में रहता है। जब यह वीडियो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ और लोगों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, तो मैंने भी इसे सर्च करके देखा। यह व्यक्ति यूएसए में बैठकर अपने वीडियो के जरिए बच्चों का ब्रेन वॉश (Brainwash) कर रहा है। इसने अपनी एक सॉफ्ट पोजीशनिंग (Soft Positioning) बना रखी है, साइकिल चलाना और अन्य तरीके अपनाकर यह बच्चों को इकट्ठा करता है, ताकि उन्हें मैनिपुलेट (Manipulate) कर सके। लोगों की नजरों में वह एक ‘साइकिलिस्ट’ है, लेकिन असल में वह अपने वीडियो के माध्यम से बच्चों का ब्रेनवॉश करने का काम कर रहा है। इसने सीजेपी (CJP) के समर्थन में भी धमकियां दी थीं कि ‘अगर ऐसा नहीं हुआ तो तुम ऐसा करो’। यह यूएसए में बैठकर यहां के बच्चों को भड़काने का काम कर रहा है।
जब इसका वीडियो ‘OpIndia’ पर वायरल हुआ, तो इसने इंस्टाग्राम पर आकर कमेंट किया, ‘मैं हूं उस्मान फैजान अली’। इसके बाद उसने इस पर एक रिएक्शन वीडियो भी बनाया। वह कह रहा है कि उसके हजारों पोस्टर किसने चुरा लिए? कौन चुराएगा उसके पोस्टर? मैंने तो बस उस बच्चे से सवाल पूछा था। वह खुद कह रहा है कि उसके मासूम बच्चे वहां पर थे। भाई, अगर वे मासूम बच्चे हैं, तो तुम उन्हें तपती धूप में जंतर-मंतर पर क्यों खड़ा कर रहे हो? खुद तुम AC कमरे में बैठकर यूएसए से प्रोपेगेंडा चला रहे हो। मैंने उस बच्चे से पूछा था, वह वीडियो आप ‘OpIndia’ के चैनल पर देख सकते हैं; कि क्या इन दोनों में से, जिनके पोस्टर तू लेकर घूम रहा है, कोई यहां मौजूद है? उसने कहा, ‘नहीं’। न वहां ध्रुव राठी था और न ही उस्मान फैजान अली।
उसे भी मालूम है कि बच्चा मासूम है, फिर भी वह उसे ढाल बनाकर इस्तेमाल कर रहा है। अब वह कह रहा है कि ‘कॉज एंड एक्शन’ (Cause and Action) के लिए तैयार रहो। वह अभी भी धमकियां दे रहा है। इस तरह के लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनकर खुद को ‘GenZ’ का मसीहा बता रहे हैं।
वह बच्चा इतना नादान था कि हो सकता है उसे बोला गया हो कि तुझे शाम को रूह-अफ़ज़ा पिला देंगे या प्याऊ पिला देंगे, इतने में ही वह वहां खड़ा था। उसका वीडियो ‘OpIndia’ पर मौजूद है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर जाइए, तो समझ आएगा कि किस तरह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नाम पर कई तरह की आसुरी और जिहादी शक्तियां काम कर रही हैं। इसे ‘छोटा जाकिर नाइक’ कहा जा सकता है। आप इसके नाम को सर्च करके इंस्टाग्राम पर देखिए, यह बिल्कुल ‘मिनी जाकिर नाइक’ जैसा है। अब यह बच्चों से पूछताछ करने पर ‘कॉज एंड एक्शन’ की बात कर रहा है।





