UnCut Report CJP Violence

Exclusive: देखिए संसद भवन के सामने हुई हिंसा की UnCut Report

Summary
संसद भवन की ओर जा रहा कथित शांतिपूर्ण मार्च का दावा पथराव में बदल गया, तो इसकी जवाबदेही कौन लेगा? ऑपइंडिया की अनकट ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए कैसे ग्राउंड पर स्थिति बिगड़ी, आंसू गैस का इस्तेमाल हुआ और रिपोर्टिंग टीम को किन खतरों का सामना करना पड़ा।

OpIndia की इस अनकट ग्राउंड रिपोर्ट में दिल्ली में संसद भवन के पास हुए सीजेपी (CJP) प्रोटेस्ट के दौरान अचानक भड़की हिंसा और अफरातफरी के माहौल को दिखाया गया है। रिपोर्टर अनुराग मिश्रा के मुताबिक, शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दावों के विपरीत भीड़ ने संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की और दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए कई सुरक्षा घेरों तथा बैरिकेड्स को जबरन उखाड़ कर फेंक दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस व सुरक्षा बलों की गाड़ियों पर हमला बोला और उन पर जमकर पत्थरबाज़ी की, जिससे स्थिति बेहद संवेदनशील और अनियंत्रित हो गई।

पुलिस की कार्रवाई और ‘चेहराविहीन’ आंदोलन पर सवाल बढ़ती हिंसा और संसद सुरक्षा के खतरे को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई राउंड आंसू गैस (Tear Gas) के गोले छोड़े और भीड़ को पीछे धकेला। ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर और कैमरामैन को भी आंसू गैस के धुएँ और भीड़ द्वारा फेंके गए पत्थरों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में अंत में गहरा सवाल उठाया गया कि छात्रों और अहिंसा के नाम पर शुरू हुआ यह आंदोलन अचानक Face-less और अराजक कैसे हो गया? हिंसा और संसद भवन के घेराव की कोशिश की जवाबदेही लेने के लिए आंदोलन का कोई भी प्रमुख चेहरा सामने मौजूद नहीं था।

यूट्यूब पर देखिए पूरी रिपोर्ट।

Editorial team:
Production team:

More videos with Anurag Mishra as Anchor/Reporter