6 जून को नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक कॉकरोच बड़े उत्साह के साथ अपने मन की भड़ास निकाल रहा था लेकिन जैसे ही उस कॉकरोच से यह सवाल पूछा गया कि सीजेपी की कोई पांच मांगों के बारे में बताओ जिसके लिए यह प्रदर्शन हो रहा है।
कॉकरोच ने जवाब में पहली मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की रखी। हालांकि, इसके बाद प्रदर्शनकारी बेरोजगारी, समान अधिकार, भ्रष्टाचार आदि-आदि बातों को बोलकर बात को घुमा रहा था।
हालांकि, जब ऑपइंडिया रिपोर्टर ने पांच मांगों को उगलियों पर गिनना शुरू किया तो पांचवीं मांग तक आते-आते प्रदर्शनकारी घबरा गया और कहने लगा कि वो थोड़ा नर्वस हो रहा है। ये वही प्रदर्शनकारी था जो पहले अपने घर से एक डायरी लेकर आया था और उसे भारत का संविधान बता रहा था।


