आपने होटलों में पड़ने वाले छापे के बाद लोगों को मुँह छुपाते देखा होगा लेकिन अब कांग्रेस का एक राष्ट्रीय प्रवक्ता मुँह छुपा रहा है और ये प्रवक्ता हैं पवन खेड़ा। वही पवन खेड़ा जो परसों तक गुवाहाटी में बैठ कर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को चुनौती दे रहे थे। उनकी पत्नी के नाम के फर्जी काग़ज़ मीडिया के सामने लहरा रहे थे।
लेकिन जैसे CM हिमंता ने ऐलान किया कि खेड़ा का पेड़ा जरूर बनेगा, वो असम से ही नहीं बल्कि अपने दिल्ली के घर से भी कल्टी मार गए और कांग्रेस शासित हैदराबाद में जाकर छुप गए हैं। और ये क्यों हुआ है, क्योंकि रिनिकी भुया शर्मा ने उन पर अब FIR करवा दी है और ये FIR एक नहीं बल्कि 14 अलग-अलग धाराओं में दर्ज हुई है।
डॉक्यूमेंट फ़ोर्ज़री, इलेक्ट्रोमिक रिकॉर्ड गड़बड़ करना, डिफ़ेमेशन , क्रिमिनल कांस्पीरेसी, सारी धाराएँ खेड़ा ने अपने नाम पर लगवाई हैं। मजे की बात ये है कि पवन खेड़ा के बॉस राहुल गांधी ने जब ये सारी बातें कहीं थी तो उसमें कथित शब्द यूज किया ताकि कानून से बच जाएँ।
लेकिन पवन खेड़ा को तो क्रांति करनी थी इसलिए उन्होंने रिनिकी शर्मा पर 3 फर्जी पासपोर्ट रखने का आरोप लगा दिया। अब जब FIR हो चुकी है और असम पुलिस दिल्ली में उनके दरवाज़े पर दस्तक दे रही है तो वो भागे-भागे फिर रहे हैं। खेड़ा को भी ये साफ़ है कि उन्हें कांग्रेस ने छोटी गंगा बोल कर नाले में कुदा तो दिया है। लेकिन अब असम पुलिस और मामा से बचना उनके लिए काफी कठिन है। मामा ने तो बयान भी दिया है। देखते हैं अब कितने दिन पवन खेड़ा हैदराबाद में रह कर बचते हैं।





