operation_kalnemi_

ऑपरेशन कालनेमि: पिरान कलियर में भगवा चोले की आड़ में ठगी का खेल

Summary
उत्तराखंड में धामी सरकार की सुरक्षा मुहिम 'Operation Kalanemi' के तहत रुड़की और पिरान कलियर में भेष बदलकर रह रहे 40 संदिग्धों को पकड़ा गया है। जानिए कैसे आस्था और तंत्र-मंत्र की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े पर पुलिस ने नकेल कसी है।


आपको याद होगा कि पिछले साल उत्तराखंड में एक खास अभियान शुरू हुआ था, ऑपरेशन कालनेमि। नाम ही अपने आप में एक बड़ा संदेश है। जिस तरह कालनेमि ने साधु का भेष धरकर छल किया था, ठीक उसी तरह आज भी कुछ लोग आस्था का चोला पहनकर समाज को ठगने में लगे हैं।

यह ऑपरेशन विशेष रूप से उन लोगों के लिए था जिन्हें लगता था कि केवल भगवा वस्त्र पहन लेने और बाबा बन जाने से उनकी असली पहचान हमेशा के लिए छुप जाएगी। लेकिन उत्तराखंड सरकार को असली और नकली बाबाओं में फर्क करना अच्छी तरह आता है।

इसी अभियान के तहत जब रुड़की के पिरान कलियर इलाके में दरगाह के आसपास बने रैन बसेरों और टिन शेडों पर पुलिस और इंटेलिजेंस ने छापा मारा, तो 40 ऐसे लोग दबोचे गए जो खुद को तांत्रिक और बाबा बताकर घूम रहे थे, जबकि उनकी असल पहचान कुछ और ही थी।

ये दूसरे राज्यों से आए हुए भेष बदले लोग थे, जो तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक और अंधविश्वास का जाल बिछाकर लोगों से, खासकर महिलाओं और युवाओं से मोटी रकम ऐंठ रहे थे। नकली बाबाओं का यह पूरा नेटवर्क पीठ पीछे एक अलग ही खेल खेल रहा था।

पिरान कलियर और रुड़की जैसे संवेदनशील इलाकों से पहले भी अवैध बांग्लादेशी और संदिग्ध लोग पकड़े जा चुके हैं। बिना वैध दस्तावेजों के और फर्जी पहचान के सहारे अब यहाँ रहना आसान नहीं है। पुलिस साफ कह चुकी है कि अगर कागज़ नहीं हैं, तो जेल जाने के लिए तैयार रहो।

इन लोगों को लगता था कि भेष बदल लेने से उनके गुनाह भी छुप जाएंगे। कोई बाबा बनकर घुस रहा है, कोई तांत्रिक बनकर ठगी कर रहा है, तो कोई फर्जी पहचान के सहारे सिस्टम को धोखा दे रहा है। सालों तक ऐसी संदिग्ध गतिविधियों को नजरअंदाज किया गया, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। पहले की सरकारें तो यह सब होने देती थीं और यहाँ तक कहती थीं कि ‘सानू की’, लेकिन आज का समय बदल चुका है।

देवभूमि की पवित्रता और सुरक्षा को वापस स्थापित करने के लिए धामी सरकार पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। ‘Operation Kalanemi’ कोई सामान्य चेकिंग नहीं है, बल्कि यह इस देश की Cultural Identity, Demography और Internal Security को बचाने का सबसे बड़ा और ज़रूरी कदम है।

Editorial team:
Production team:

More videos with Ritika Chandola as Anchor/Reporter