नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के मुद्दे को लेकर आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी और रिपोर्टर के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में प्रदर्शनकारी छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध दर्ज कराता दिखाई देता है, लेकिन जब उससे इस विषय से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह जवाब ही नहीं दे पाया।
NEET से आगे नहीं बता पाया कोई परीक्षा लीक
बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारी ने कहा कि वह NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने आया है। उसने दावा किया कि इस तरह की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। हालांकि जब रिपोर्टर ने उससे पूछा कि हाल के वर्षों में और कौन-कौन सी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र लीक हुए हैं, तो वह कोई ठोस उदाहरण नहीं दे पाया। उसने बार-बार केवल NEET परीक्षा का ही उल्लेख किया और अन्य मामलों पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।
रिपोर्टर द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने पर प्रदर्शनकारी ने बिहार की BPSC शिक्षक भर्ती का जिक्र किया और दावा किया कि उसने भी यह परीक्षा दी थी और वह तीन नंबर से परीक्षा पास करने से चूक गया। इस पर जब रिपोर्टर ने पूछा कि फेल हुए हो तो इसे लीक क्यों बता रहे हो? इसके बाद वह प्रदर्शनकारी बगलें झांकने लगा।


