आज़म ख़ान

जब बोस्टन एयरपोर्ट पर आजम ख़ान को मिली खरी-खरी, अखिलेश को रद्द करना पड़ा दौरा

Summary
आजम ख़ान की बदतमीजी के कारण साल 2013 में यूपी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। भैंसे ढूँढने वाली पुलिस से अमेरिकी सुरक्षा तक.. आजम ख़ान के उस विवादित दौरे की सच्चाई..

आजम ख़ान अपने बड़बोलेपन और बदतमीजी के लिए जाने जाते हैं, यह तो आप लोग जानते ही होंगे। आप यह भी जानते होंगे कि उनकी इच्छा कभी जिलाधिकारियों से जूते साफ़ करवाने की रही है। लेकिन क्या आपको पता है कि आजम ख़ान की वजह से अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज से कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश को खासी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

जी हाँ, आप सही सुन रहे हैं। मौका था अप्रैल 2013 में अखिलेश यादव और आजम ख़ान के अमेरिका दौरे का। यहाँ इन दोनों लोगों को हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) के एक कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन बोस्टन एयरपोर्ट (Boston Airport) पर आजम ख़ान को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने रोक लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया।

आजम ख़ान को इसके बाद एक अलग कमरे में ले जाया गया और उनसे पूछताछ हुई। इस दौरान आजम ख़ान ने अमेरिकी पुलिस अधिकारी से बदतमीजी कर दी। शायद आजम अमेरिका की पुलिस को भी उत्तर प्रदेश की पुलिस की तरह समझते थे, जो उनके निजाम के दौरान भैंसे ढूँढने में लगी रहती थी।

हालाँकि, आजम ख़ान की इस बदतमीजी का उन्हें करारा जवाब मिला। अमेरिकी महिला अधिकारी ने उन्हें साफ़ कह दिया कि अगर उन्होंने काम में बाधा डाली, तो वह उनके ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज कर देंगी और फिर परिणाम अच्छे नहीं होंगे। आजम ख़ान किसी तरह उस पुलिस जाँच से निकले और तुरंत ही शोर मचाना शुरू कर दिया।

आजम ख़ान ने अपना हार्वर्ड स्कूल का दौरा रद्द कर दिया और माँग की कि अमेरिका उनसे माफ़ी माँगे। यही नहीं, आजम ख़ान के बहाने कहीं मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी (SP) के हाथ से खिसक न जाए, इसलिए अखिलेश यादव ने भी हार्वर्ड में अपना लेक्चर रद्द कर दिया और वापस भारत लौट आए।

इस पूरे एपिसोड ने यह साफ़ कर दिया कि आजम ख़ान जैसे नेता को इतना महत्वपूर्ण विभाग देने का क्या अंजाम होता है। अब इसकी तुलना आज से कीजिए, जब दक्षिण कोरिया जैसे देश उत्तर प्रदेश से अपना रिश्ता जोड़ रहे हैं। फॉक्सकॉन (Foxconn) जैसी कंपनियों के विदेशी निवेशक ख़ुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आकर मिलते हैं और निवेश भी करते हैं।

आज जब उत्तर प्रदेश के मंत्री विदेशों में जाते हैं, तो वहाँ से निवेश जुटाते हैं, प्रेजेंटेशन देते हैं और बड़े-बड़े बिजनेस लीडर्स से मिलते हैं। असल में यह और कुछ नहीं, बल्कि सरकार की छवि में आए परिवर्तन का असर है।

Editorial team:
Production team:

More videos with Ritika Chandola as Anchor/Reporter