shoaib dehradun stalker

Exclusive: देहरादून में आधी रात को सीढ़ी लगाकर लड़कियों के कमरों में झांकता था शोएब, CCTV में कैद हुई अश्लील हरकत

Summary
देहरादून में शोएब हुसैन नाम का युवक महीनों से लड़कियों का पीछा कर और उनके घरों में घुसकर अश्लील हरकतें कर रहा है। वीडियो सबूत होने के बावजूद कार्रवाई पर सवाल क्यों?

देहरादून में शोएब नाम का एक युवक लड़कियों का पीछा करता था और घर में घुसकर सीढ़ी लगाकर ताका-झांकी करता था, लेकिन आरफा बेगम कहती हैं कि मुसलमान तो बड़ी बेचारी कौम है। उनका तर्क है कि इस देश में मुसलमानों को जानबूझकर निशाना बनाया जाता है और वे कभी कुछ गलत काम करते ही नहीं हैं।

आरफा का कहना है कि मुसलमानों पर बड़ा जुल्म हो रहा है। उनके अनुसार, मुसलमान न तो ‘Land Jihad’ करता है, न ही ‘Love Jihad’ या ‘Corporate Jihad’। उनके लिए जिहाद एक झूठी थ्योरी है जो मुसलमानों को बदनाम करने के लिए बनाई गई है।

लेकिन एक मिनट रुकिए और देवभूमि उत्तराखंड में CCTV में कैद हुई इन वीडियो को ध्यान से देखिए।

इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक पहले किसी के घर में घुसता है, फिर खिड़की से कमरे के अंदर झाँकता है, और आखिर में फर्श पर लेटकर दरवाजे के नीचे से झांकते हुए अश्लील हरकतें करने लगता है।

अब सवाल उठता है कि यह आदमी कौन है जो रात के तीन बजे किसी लड़की के दरवाजे से झांकते हुए अश्लील हरकतें कर रहा है? कौन है यह आदमी जो आधी रात को लड़कियों को निशाना बना रहा है? पूरा मामला समझने के लिए इस वीडियो को अंत तक देखें।

इस पूरे मामले की शुरुआत एक ‘Instagram Post’ से होती है। इस पोस्ट में एक ‘CCTV Footage’ में देखा जा सकता है कि एक लड़का किसी के घर में घुसकर घर में रखी हुई सीढ़ी लगाकर लड़कियों के कमरों में झाँक रहा है और अश्लील हरकतें कर रहा है। इस पोस्ट के कमेंट्स से पता चला कि यह सिर्फ एक लड़की के साथ नहीं हुआ है।

देहरादून की दर्जनों लड़कियों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स किए कि इस लड़के ने उनके साथ भी ऐसी ही हरकतें की हैं। इसके बाद जब हमने इस मामले की पड़ताल शुरू की तो हमारे सामने कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए।

हमने उन लड़कियों से बात की जिनके साथ यह सब हुआ है। सबने हमें अपनी आपबीती बताई। कुछ ने हमें अपने घरों के ‘CCTV Footage’ भी भेजे।

जांच में यह तो कंफर्म हो गया कि ये वीडियो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ही है और घरों में घुसकर दरवाजे से लड़कियों को देखकर अश्लील हरकतें करने वाले इस युवक का नाम शोएब हुसैन है।

सोशल मीडिया में शोएब की कई और वीडियो भी वायरल हो रही हैं, जिनमें वह लोगों के घरों में घुसकर लड़कियों की ताका-झांकी करता हुआ देखा जा सकता है।

आप इस वीडियो को ध्यान से देखिए। यह देहरादून से किसी के घर की ‘CCTV Footage’ है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि यह वीडियो 18 अप्रैल, रात तीन बजे का है।

देहरादून के ट्रांसपोर्ट नगर में एक कंपनी में जॉब करने वाली एक हिंदू लड़की जब रात को तीन बजे अपनी शिफ्ट खत्म करके घर पहुंचती है तो उसका पीछा करते हुए शोएब हुसैन उसके घर तक पहुंच गया। लड़की जब अपने कमरे में चली गई तो शोएब ने सीढ़ी लगाकर खिड़की से उसे झांकना शुरू कर दिया। शोएब को ताका-झांकी करते हुए और कुछ अभद्र हरकतें करते हुए भी देखा जा सकता है। लड़की ने कमरे के बाहर आवाज सुनकर जब चिल्लाना शुरू किया तो शोएब वहां से भाग गया।

इस मामले में जब ‘OpIndia’ ने छानबीन शुरू की तो एक दूसरी लड़की ने भी हमें अपनी आपबीती बताई। सुरक्षा की दृष्टि से हम यहां लड़की का नाम नहीं बता रहे हैं, लेकिन उसने जो कहानी हमें बताई है वह सुनिए। लड़की बताती है कि शोएब हुसैन को इससे पहले कई बार ‘Graphic Era University’ के आसपास ऐसी ही हरकतें करते हुए देखा जा चुका है।

हिंदू लड़की के अनुसार वह ‘PG’ में रहती है। ‘PG’ अभी नया ही बना है तो वहां अभी केवल दो ही लड़कियां रहती हैं। युवती ने बताया कि 17 अप्रैल, रात साढ़े बारह बजे शोएब ने उसके कमरे में घुसने की कोशिश की। उसने मेन गेट पर लात मारी। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह सेकंड फ्लोर पर उसकी फ्रेंड के दरवाजे पर जाकर खटखटाने लगा। फिर दोनों लड़कियों ने आस-पड़ोस में फोन करके मदद मांगी, तब शोएब वहां से भाग गया।

अब आगे बढ़ने से पहले आप इस वीडियो को देखिए। किसी भी महिला के लिए यह वीडियो बेहद डरावना है। एक जिहादी किस तरह से एक हिंदू लड़की का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच जाता है और उसके बाद जो घिनौनी हरकत करता है, उसे आप यहां देखिए। यहां आप देख सकते हैं कि एक हिंदू लड़की अपने काम से लौटकर अपने कमरे में जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शोएब लड़की का पीछा करते हुए दौड़ लगा रहा है।

पीछा करते हुए वह पहले मेन गेट से अंदर घुसता है और फिर सीढ़ियां चढ़कर फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचता है। यहां वह ठीक उसी कमरे के बाहर रुकता है जहां थोड़ी देर पहले हिंदू लड़की गई थी। वह खिड़की से झांकने की कोशिश करता है, लेकिन किसी की नजर में आ जाने के कारण वह भाग जाता है। यह वीडियो 14 मार्च 2025 का है।

अब आप इसी घर का दूसरा वीडियो देखिए। यह 23 सितंबर 2025 का वीडियो है, यानी जो पहली वीडियो हमने दिखाई, लगभग उसके छह महीने बाद फिर से शोएब ने वही हरकत की। शोएब एक बार फिर से इस घर में घुसता है और उसी हिंदू लड़की के दरवाजे के बाहर पहुंचता है। वह पहले खिड़की से देखने की कोशिश करता है, लेकिन अंदर के नजारे ठीक से नजर न आने के कारण उसने फर्श पर लेटकर दरवाजे के नीचे से झांकना शुरू किया।

मतलब जैसा आरफा खानम कहती थीं न कि मुसलमानों, अपनी स्ट्रेटेजी बदल लो, शोएब ने भी अपनी स्ट्रेटेजी ही बदल ली और अपनी जिंदगी आसान कर ली। थोड़ी देर बाद शोएब ने वहीं पर अश्लील हरकत करना भी शुरू कर दिया। कोई भी समझ सकता है कि शोएब दरवाजे के नीचे से हिंदू लड़की को देखकर अपनी यौन कुंठा को शांत करने का प्रयास कर रहा था।

हमारे पास एक और वीडियो फुटेज है, जिसमें शोएब पहले एक घर के सामने से बाइक लेकर गुजरता है। फिर थोड़ी दूरी पर बाइक खड़ी करके वापस लौटता है और घर में घुसकर ताका-झांकी करने का प्रयास करता है। एक दूसरी वीडियो में वह किसी दूसरे घर में घुसकर सीढ़ियों से फर्स्ट फ्लोर पर जाता हुआ देखा जा रहा है।

इस मामले में जो लेटेस्ट वीडियो हमें मिला है, वह 18 अप्रैल 2026 का है। कल्पना कीजिए कि एक साल से भी अधिक समय से यह सब चल रहा है और शोएब अभी तक खुला घूम रहा है। वह अब तक न जाने कितनी लड़कियों को परेशान कर चुका है। न जाने कितनी लड़कियों की सुरक्षा खतरे में डाल चुका है? लड़कियां इस जिहादी से इतनी डरी हुई हैं कि FIR तक दर्ज करवाने से घबरा रही हैं।

शोएब के बारे में जानकारी जुटाने पर हमें पता चला कि वह देहरादून के मोहब्बेवाला की रेंजर कॉलोनी में रहता है। उसके पड़ोसियों ने बताया है कि शोएब और उसके घर वालों से आस-पड़ोस में सभी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़कियों ने कई बार इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इसे गिरफ्तार भी किया था, लेकिन इसके घरवालों ने इसे मानसिक विक्षिप्त बताकर रिहा करवा लिया।

आप इन वीडियो में देख सकते हैं कि शोएब एकदम ‘well-planned’ तरीके से इन हरकतों को अंजाम दे रहा है। उसने हर लड़की के आने-जाने के रास्ते और टाइम को नोट किया हुआ है।

किसके घर में कैसे घुसना है? सीढ़ी कहां रखी हुई है? खिड़की कहां है? मेन गेट कौन सा है? शोएब को सबकुछ पता है। वह जब भी लड़कियों के कमरे में झांकता है तो आपत्तिजनक हरकतें करता है। दरअसल शोएब ‘mentally retarded’ नहीं बल्कि यौन विकृत जिहादी है।

पुलिस का रवैया यहां समझ से बाहर की बात है। यह सबकुछ पिछले एक साल से भी अधिक समय से चल रहा है। वीडियो सबूत हैं, लड़कियां शिकायत कर रही हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने से पहले FIR मांगती है।

लड़कियों ने चिंता जताई है कि जिस तरह शोएब को पहले गिरफ्तार करके छोड़ दिया गया, उसे फिर से छोड़ा गया तो वह FIR करने वाली लड़कियों पर हमला भी कर सकता है। लड़कियों को पुलिस की तरफ से कोई भी सुरक्षा का आश्वासन नहीं मिला, इसलिए केवल लिखित शिकायत देने के बाद मामला आगे नहीं बढ़ा।

मोहब्बेवाला पुलिस से जब इस मामले में हमने संपर्क किया तो जानकारी मिली कि इस मामले में अब पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस के संज्ञान में यह मामला है। उन्होंने बताया कि शोएब अभी फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम पड़ताल कर रही है। पुलिस ने यह सब कदम तब उठाए जब सोशल मीडिया पर लोग उससे सवाल पूछने लगे।

शोएब शायद पकड़ा जाए और जेल भी चला जाए, लेकिन असली सवाल तो फिर भी वही रहने वाला है कि क्या कल कोई आरफा फिर से उसके बचाव में खड़ी नजर नहीं आएगी? क्या कल कोई इस्लामी गैंग उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बोलकर विक्टिम कार्ड नहीं खेलेगा?

क्या सेक्युलर गिरोह इसे उत्तराखंड में मुस्लिमों के खिलाफ बढ़ती हुई नफरत नहीं बताएंगे? क्या किसी मोहम्मद दीपक को देवभूमि की राजधानी में चल रहे इस जिहादी षड्यंत्र के ऊपर कुछ बोलने की फुर्सत मिलेगी?

इन सभी सवालों का एक ही जवाब है और वह आप भी अच्छी तरह जानते हैं। प्रत्येक यौन विकृत जिहादी इनके लिए ‘mentally retarded’ हो जाता है, निदा खान और सफूरा जरगर जैसी जिहादनें प्रेग्नेंट निकल जाती हैं, आतंकवादी हेडमास्टर के बेटे निकल जाते हैं। यह खेल कोई नया नहीं है। हर शोएब के बचाव के लिए सैकड़ों आरफा खड़ी हैं। अब फैसला हिंदुओं को करना है कि वे अपनी बेटियों की रक्षा कैसे करते हैं?

Editorial team:
Production team:

More videos with Ritika Chandola as Anchor/Reporter