love jihad faridabad

फरीदाबाद में हिंदू युवती को फँसाने वाले J&K के जुल्फिकर का पाकिस्तान से लेकर अल-फलाह तक कनेक्शन

Summary
पीड़िता को 3 महीने तक बँधक बनाकर रखा। पीड़िता के मुताबिक, जुल्फिकर के परिवार ने उसे बुर्का पहनने पर मजबूर किया। गोमांस खिलाने का दबाव बनाया।

मूलरूप से जम्मू-कश्मीर के पुंछ के रहने वाले जुल्फिकर अहमद ने कृष्णा बनकर हिंदू महिला के साथ धोखे से निकाह किया। महिला का धर्म परिवर्तन करवाकर मुस्लिम नाम ‘रूबिया’ रख दिया। इसके बाद जुल्फिकर और उसके अम्मी-अब्बा-भाई-बहनों ने मिलकर पीड़िता को गोमांस खाने, नमाज पढ़ने, मस्जिद जाने से लेकर बुर्का पहनने तक के लिए दबाव डाला। 5 साल तक जुल्फिकर ने पीड़िता के साथ रेप किया। इतना ही नहीं वह पाकिस्तान प्रेमी है और कई बार पाकिस्तान जा भी चुका है। जुल्फिकर ने पीड़िता से यह तक कहा- “भारत के सारे ‘अब्दुल’ भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैं, युद्ध की स्थिति में सारे पाकिस्तान के साथ खड़े दिखेंगे।”

पीड़िता ने जुल्फिकर के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रोजाना कोर्ट के चक्कर लगा रही है। हिंदू संगठनों ने पीड़िता की न्याय की लड़ाई में उसका साथ दिया। पीड़िता की कानूनी लड़ाई अब भी जारी है, क्योंकि आरोपित जुल्फिकर अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। इसी बीच पीड़िता ने ऑपइंडिया के साथ अपनी आपबीती साझा की है।
मुस्लिम सहेली शबनम ने हिंदू महिला को आरोपित जुल्फिकर से मिलवाया

ये आपबीती उस हिंदू महिला की है, जो साल 2020 में फरीदाबाद की एक फैक्ट्री में मजदूरी कर महज ₹6000 महीने कमाकर किसी तरह अपनी जिंदगी गुजार रही थी। उसी फैक्ट्री में फतेहपुर तगा निवासी शबनम नाम की एक मुस्लिम महिला भी नौकरी करती थी। शबनम ने पीड़ित हिंदू महिला का भरोसा जीतने के लिए बोलचाल बढ़ानी शुरू की। इसके बाद शबनम ने पीड़िता से जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जुल्फिकर अहमद से दोस्ती कराई। शबनम ने जुल्फिकर को हिंदू महिला की इंस्टाग्राम अकाउंट साझा किया।

यहाँ से शुरू हुआ जुल्फिकर का खेल। जुल्फिकर ने अपने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट से पीड़िता को मैसेज किया। पीड़िता ने एक-दो बार को अनदेखा किया। लेकिन बार-बार मैसेज आने के चलते पीड़िता ने जवाब दे दिया। तब जुल्फिकर ने पीड़िता को अपने झाँसे में लेना शुरू किया।

जुल्फिकर ने ‘फौजी’ कृष्णा बन हिंदू महिला को जाल में फँसाकर किया रेप

जुल्फिकर ने अपनी मुस्लिम पहचान पीड़िता से छिपाए रखी। उसने अपना नाम ‘कृष्णा’ और खुद को भारतीय सेना का जवान बताकर परिचित किया। इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान उसने पीड़िता को कभी शक नहीं होने दिया कि वह असल में ‘मुस्लिम’ है। कई हफ्तों तक बातचीत करने के बाद एक दिन जुल्फिकर ने हिंदू महिला से मिलने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, जुल्फिकर ने कहा कि वह किसी काम से दिल्ली आ रहा है और उससे मिलना चाहता है। वह दिल्ली आया और पीड़िता से फरीदाबाद में ही बाहर किसी जगह मिला। फिर होटल न मिलने का बहाना बनाया और पीड़िता के घर में घुस गया। पीड़िता अकेली रहती थी, जुल्फिकर ने इसका फायदा उठाया। उसने कोल्ड ड्रिंक में नशे की दवा मिलाकर पीड़िता को पिलाई, जिससे पीड़िता बेसुध हो गई। इसके बाद पीड़िता का रेप किया और अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लीं।

इन फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह 20 दिन तक पीड़िता के घर ही रहा और रोजाना रेप किया। फिर पीड़िता पर अपने जम्मू-कश्मीर में अपने घर ले जाने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दी।

फरीदाबाद से जम्मू-कश्मीर के रास्ते में जुल्फिकर की खुली पोल, पीड़िता को पता लगी असली पहचान

अब जुल्फिकर अकेला नहीं था। उसका चाचा और चाचा का बेटा भी पीड़िता पर जम्मू-कश्मीर जाने का दबाव बनाने लगे। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना हो गए। इसी सफर के बीच पीड़िता को आरोपित जुल्फिकर की ‘मुस्लिम’ पहचान के बारे में पता लगा। जब रास्ते में सिक्योरिटी चेकिंग में जुल्फिकर ने पीड़िता को अपना नाम ‘रुबिया’ बताने को कहा, तो यही पीड़िता को पता लग गया कि उसके साथ कुछ बुरा होने वाला है।

पीड़िता, जो जुल्फिकर को अब तक कृष्णा नाम से जानती थी, वह दंग रह गई। उसने कृष्णा से ‘रुबिया’ नाम बताने के पीछे की वजह पूछी, तो जुल्फिकर ने अपनी सच्चाई उगली कि वह मुस्लिम है। तब पीड़िता ने विरोध किया। लेकिन जुल्फिकर ने अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता को चुप करा दिया।

जम्मू-कश्मीर में जबरन निकाह के बाद कराया धर्म परिवर्तन

पीड़िता ने बताया कि जुल्फिकर उसे जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में अपने चाचा के घर लेकर आया। यहाँ वे लोग 15 दिन ठहरे। इस बीच कई बार पुलिस चाचा के घर पर आई। जुल्फिकर बताता था कि वह घर पर बिना बताए दिल्ली गया था, इसीलिए उसके परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पीड़िता को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ। वह पीड़िता को अपने घर भी नहीं ले जाता था।

जुल्फिकर और उसके अम्मी-अब्बा ने गोमांस-नमाज पढ़ने को किया मजबूर, खूब यातनाएँ दीं

पीड़िता से निकाह करने के बाद जुल्फिकर 15 दिन बाद उसे अपने घर लेकर गया। यहाँ जुल्फिकर के अब्बा अब्दुल गफार, अम्मी सायरा बेगम, भाई जावेद और बहन अफसाना ने पीड़िता को खूब यातनाएँ दी। पीड़िता को 3 महीने तक बँधक बनाकर रखा। पीड़िता के मुताबिक, जुल्फिकर के परिवार ने उसे बुर्का पहनने पर मजबूर किया। गोमांस खिलाने का दबाव बनाया। रोजाना 5 वक्त की नमाज पढ़ने को कहा और ऐसा न करने पर मारपीट करते थे।

जुल्फिकर उससे कहता था कि ‘तुम्हें मुस्लिम बनना पड़ेगा, तुम्हारी जैसी आसपास काफी लड़कियाँ हैं जो पहले हिंदू थीं और अब मुस्लिम बन गई हैं।’ पीड़िता ने बताया कि उसके सामने भैंस काटी गई। उसे भी भैंस का मांस खाने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन वह नहीं मानी तो जुल्फिकर उसके साथ बदसलहूकी करता था। उसका रेप करता था और मारपीट करता था। 3 महीने तक ऐसा ही चलता रहा। एक दिन वह किसी तरह भागने में सफल हुई और फरीदाबाद लौटी। लेकिन उसके पीछे-पीछे जुल्फिकर भी आ गया।

दिल्ली बम ब्लास्ट और अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुल्फिकर के लिंक

फरीदाबाद वापस लौटने के बाद भी पीड़िता के जीवन में कोई सुधार नहीं आया। जुल्फिकर ने उसको यातनाएँ देनी जारी रखी। जुल्फिकर ने अपनी परिचित शबनम की मदद से फरीदाबाद में तकिया वाली मस्जिद के पास कमरा लिया, ये वही इलाका है जहाँ से अक्सर जाँच एजेंसियाँ विस्फोटक जब्त करती हैं और दिल्ली बम ब्लास्ट में भी इस इलाके से कई आतंकी पकड़े गए थे। साल 2021 से 2025 तक पीड़िता को लेकर जुल्फिकर इसी जगह रहता था।

पीड़िता ने बताया कि जुल्फिकर अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े कई लोगों से मिलता-जुलता था। शबनम भी इसी गैंग का हिस्सा थी। पीड़िता ने बताया कि फरीदाबाद वापस आने के बाद जुल्फिकर उसके साथ ही रहता था। इस दौरान वह कोई नौकरी भी नहीं करता था, फिर भी उसके बैंक अकाउंट में मोटी रकम क्रेडिट होती थी, जिसको वह कई बार पीड़िता के अकाउंट में डालता था और फिर उन पैसों को इस्तेमाल करता था। पूछने पर कहता था कि ‘ये पैसा बाहर से आता है।’

पीड़िता ने बताया कि उसकी एक बेटी हुई, जिसे जुल्फिकर पसंद नहीं करता था। बेटी होने के बाद उसने पीड़िता का दो बार गर्भपात भी करवाया था। इसके बाद अचानक सितंबर 2025 में वह पीड़िता को अकेले छोड़कर भाग गया।

शबनम की बेटी समा से किया दूसरा निकाह

पीड़िता ने बताया कि जुल्फिकर ने शबनम की बेटी से दूसरा निकाह कर लिया है। वह पीड़िता को छोड़कर अब उसके साथ ही रहता है। पीड़िता के साथ रहने के बावजूद भी जुल्फिकर के समा के साथ संबंध थे। जुल्फिकर ने परिवार की रजामंदी से समा के साथ दूसरा निकाह किया है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो कहने लगा, “हम मुस्लिमों में तो कई सारे निकाह चलते हैं, तू भी मेरे साथ आकर रह सकती है, मुझे कोई हर्ज नहीं है।”

लेकिन इस बार पीड़िता जुल्फिकर की बातों में नहीं आई। वह अपनी आपबीती को लेकर डबुआ पुलिस थाने पहुँची और शिकायत दी। लेकिन थाने में पुलिस ने उसकी शिकायत लिखने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह कोर्ट पहुँची और हरियाणा के मुख्यमंत्री से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों के नाम न्याय की गुहार की चिट्ठी लिखी।

जुल्फिकर का पाकिस्तान से कनेक्शन

जुल्फिकर कोई आम मुस्लिम व्यक्ति नहीं है। उसने पीड़िता को लव जिहाद में फँसाया और फिर दूसरा निकाह कर लिया। लेकिन वह अब भी पीड़िता को धमकी देता है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि जुल्फिकर के पाकिस्तान से कनेक्शन हैं। वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। पीड़िता ने बताया कि जब जुल्फिकर उसे लेकर जम्मू-कश्मीर गया था, तब भी जुल्फिकर दो-तीन दिन के लिए पाकिस्तान गया था और कह रहा था कि पाकिस्तान में उसके करीबी रहते हैं।

दूसरा निकाह करने के बाद जुल्फिकर ने पीड़िता को पाकिस्तान के नाम पर धमकी भी दी। जुल्फिकर ने कहा, “भारत के अब्दुल भारत के नहीं बल्कि पाकिस्तान के हैं, युद्ध की स्थिति में सारे पाकिस्तान के साथ खड़े दिखेंगे।” वह यह भी कहता है, “वह जल्द ही पाकिस्तान की नागरिकता लेकर वही बस जाएगा।”

बजरंग दल ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताया

फरीदाबाद में बजरंग दल के संयोजक पुनीत वशिष्ठ उर्फ सोनू, जो पीड़िता की न्याय की लड़ाई में उसका साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने में पीड़िता की शिकायत देने पहुँचे थे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिकायत में उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है, क्योंकि आरोपित पाकिस्तान की तारीफ करता है और वहाँ की नागरिकता लेने की बात करता है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ UAPA या NSA एक्ट में मुकदमा करने की माँग की है।

Editorial team:
Production team:

More videos with Keshav Malan as Anchor/Reporter