BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी करेगा काम, इमरजेंसी में बनेगा लाइफसेवर, कीमत 1.34 लाख रुपए, खरीदने के लिए सरकारी अनुमति जरूरी

Summary
BSNL का नया सैटेलाइट फोन बिना मोबाइल नेटवर्क सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होता है, इमरजेंसी उपयोग के लिए बनाया गया है।

सोचिए, आप किसी सुनसान पहाड़ या घने जंगल में फंसे हैं और फोन में नेटवर्क का नामो-निशान नहीं है। अचानक कोई इमरजेंसी आ जाए, तो क्या करेंगे?

इसी मुश्किल का समाधान लेकर आया है BSNL। कंपनी ने भारत में अपना सैटेलाइट फोन लॉन्च कर दिया है। ये फोन टावर से नहीं, सीधे स्पेस के सैटेलाइट्स से कनेक्ट होता है। इसे इनमारसैट के साथ मिलकर बनाया गया है।

ये आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि आर्मी, NDRF, समुद्री जहाजों और माइनिंग जैसे जरूरी कामों के लिए है। ये एडवेंचर लवर्स के लिए भी एक लाइफसेवर है। इसकी बॉडी बेहद रफ & टफ है, जो हर खराब मौसम झेल लेती है। इसमें दमदार बैटरी है और इमरजेंसी के लिए खास SOS फीचर भी दिया गया है।

इसे आप दुकान या ऑनलाइन नहीं खरीद सकते। इसे रखने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन से परमिशन लेना जरूरी है। बिना मंजूरी के इसे रखना कानूनी जुर्म है।

अब बात करते हैं बजट की। इस फोन की कीमत 1,34,166 रुपये है। आप आइडिया इस तरह से लगा सकते हैं कि इतनी ही क़ीमत में आप iPhone खरीद सकते हैं।

और अगर इसके प्लांस की बात करे तो  इसके पोस्टपेड प्लान 3500 रुपये और कमर्शियल प्लान 5835 रुपये महीने से शुरू होते हैं।

अब सवाल ये आता है कि क्या ये दूसरे स्मार्टफोन की जगह ले सकता है? तो जवाब है बिल्कुल नहीं। क्योंकि ये सोशल मीडिया के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने और क्रिटिकल काम के लिए बना है। यानी जो लोग एडवेंचर के शौकीन हैं या फिर खतरों के खिलाड़ी हैं। ये डिवाइस उनके लिए है।

Editorial team:
Production team:

More videos with vivekanand as Anchor/Reporter