Vindo kashyap killed by muslims

देहरादून में मुस्लिमों की भीड़ ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप की पीट-पीटकर हत्या की

Summary
देहरादून में सिंचाई के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 25-30 लोगों की मुस्लिम भीड़ ने भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप और उनके परिवार पर हमला किया और विनोद की हत्या कर दी।

उत्तराखंड के विकासनगर में मुस्लिमों की भीड़ ने एक हिंदू की पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबरों के मुताबिक, सहसपुर क्षेत्र के बैरागीवाला गांव के रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप और उनके मुस्लिम पड़ोसी इम्तियाज के बीच काफी समय से खेतों की सिंचाई के पानी को लेकर विवाद चल रहा था।

FIR में दर्ज शिकायत के मुताबिक, विनोद कश्यप के भाई अशोक कुमार ने बताया है कि इम्तियाज, रज्जाक, अमन, यूनुस, शहबाज, शराफल अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार समेत करीब 25 से 30 लोग उनके घर पहुंचे। इन हमलावरों के हाथों में लाठी, लकड़ी के फट्टे और हथौड़े थे।इसके बाद विनोद कश्यप और उनके परिवार पर हमला किया गया। विनोद को मुस्लिमों ने इतना मारा कि उनकी मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। गुस्साई भीड़ ने विनोद कश्यप के हत्यारों के घर को आग के हवाले कर दिया और धामी सरकार से हत्यारों के एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की भी माँग की। अब आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि तत्काल बुलडोजर कार्रवाई भी शुरू हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये लोग झगड़ालू प्रवृत्ति के रहे हैं, इससे पहले भी ये एक जनप्रतिनिधि पर हमला कर चुके हैं। बहरहाल अब तक यही जानकारी मिली है कि पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और दंगा जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलू से जांच करने की भी बात की जा रही है। लेकिन एक सवाल अब भी बरकरार है कि आख़िर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है कि पानी के नाम पर किसी की हत्या कर दें।

Editorial team:
Production team:

More videos with Jayesh Matiyal as Anchor/Reporter